Advertisement

कामयाब लोगो की 10 आदत जो आपको जीवन में सफल बना सकती है 10 Habits of Successful People

 हर  इन्सान की एक  ही ख्वाहिश  होती है की वह जीवन में सफल  बने  और  अपने जीवन में सफलता   पा  सके और  काश वो भी  एक Successful  इन्सान बन   पाता  जिसे  सारा  संसार  याद करे  और उसकी  प्रसंसा  करे ,सभी व्यक्ति  यही चाहते  है की वह जो काम करे उसे  उसमे सफलता मिले।  दोस्तों मै  भी  जीवन में  सफल  बनाना  चाहती  हु,लेकिन  उसके लिए  मुझे  जीवन में  कड़ी मेहनत  करनी पड़ेगी , और  बहुत से लोग  सफलता पाने के लिए   दिन दुगनी  और रात  चौगनी  मेहनत  करते है , और वह  व्यक्ति  जीवन में सफल (Success ) भी हो जाते  है। और उन्ही में से कुछ लोग  सफल  नहीं  हो पाते है  यहाँ  मैं   कुछ कामयाब  लोगो की बाते, कामयाब इन्सान  के गुण , और सफल लोगो की अच्छी  आदते   बता रही हु  जिससे वो अपने जीवन में सफल बने  , और जीवन में कामयाब  हुए , हो सकता है  हमारी  आदते   और  उनकी  आदते  कुछ अलग हो  ,जिनकी वजह से हम जीवन में सफल नहीं  हो पाए 

Lifeappki

भगवान्  ने सभी  व्यक्ति  को   एक जैसा बनाया  है  लेकिन फर्क  बस इतना है  की उनकी आदतों  में ,और काम करने के  तरीके  को , सोचनेऔर समझने  के नजरिया में,   कुछ लोग तो अपनी किस्मत और अपने नसीब पर छोड़  देते है की  अपना भविष्य , लेकिन  सच तो यह है हर किसी   को किस्मत और नसीब पर अपना भविष्य  नहीं छोड़ना चाहिए ,

अगर आप ऐसा सोचते है तो आप गलत  सोच रखते है  क्योकि अपनी किस्मत हम खुद ही तय  करते है ,क्योकि हमारी  किस्मत हमारे आदतों और अच्छे  गुणों से बनती है क्योकि हमारी आदत जितनी   अच्छी होगी  हमारी  किस्मत उतनी अच्छी होगी। कुछ व्यक्ति असफल और सफल लोगो में  फर्क  को समझते है उनकी आदत ? आदते ही हमे  अच्छे और बुरे मार्ग तक ले जाती  है , जैसे आप सभी ने अपने- अपने   माता पिता और गुरुओ से सीखा होगा , की गलत कुर्म  वाले लोगो से   दुरी बना के रहना चाहिए,और उनकी आदतों को अपने जीवन में नहीं अपनाना  चाहिए  , 

 क्योकि बचपन से ही  हमे अच्छी संगत में रहने की   प्रेणना  दी जाती है ,  अगर हम अच्छे आदत के लोगो के साथ  रहेंगे   तो हम अच्छे ही बनेगे ,  हर इन्सान के  जीवन में आदत एक ऐसा  गुण  है  जिसमे हमारी सफलता  का राज  छुपा होता है। 

और ये भी पढ़े -जैसी संगत वैसी ही रंगत jaisee sangat vaisee hee rangat 

यहाँ  नीचे  कुछ  कामयाब लोगो की  आदतों के  बारे में   बताया  गया है  अगर आपकी आदते  उनसे अगल है तो  आपकी असफलता के पीछे  आपकी  आदत  हो  सकती है  आइये जानते है  की आखिर कैसे  एक  कामयाब  लोगो की  10  आदत जो आपको   जीवन में सफल  बना  सकती है। 

कामयाब  लोगो की  10  आदत जो आपको   जीवन में सफल  बना  सकती है : 10 Habits  of Successful People

अगर आपको जीवन में हमेशा असफलता  ही मिली है  आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योकि आप सफल /कामयाब लोगो की  आदतों  और उनके काम करने के तरीके से  सिख  सकते है और  अपने जीवन में असफलता से सफलता पा  सकते है यहाँ  मै आपको  इस लेख   के माध्यम से  कामयाब  लोगो की  10  आदत जो आपको   जीवन में सफल  बना  सकती है : 10 Habits  of Successful People  के बारे में बता रही हु जिनको सीख  कर आप भी अपनी आदतों में सुधार कर सकते है  और आप भी एक successful person  बन सकते है। 
 

  1 .  सफल लोग  समय का  सदुप्रयोग  करते  है -

कामयाब लोग  समय को सही तरीके से इस्तेमाल करते है कामयाब लोग  अपना हर कार्य समय पर करते है, जैसे सुबह  जल्दी उठना ,और वह हर एक पल को बड़ी ही समझदारी से  अपने उपयोग में लाते है  और वह यही सोचते रहते है किस तरह   से पुरे समय को  सदुप्रयोग किया  जाय ,सफल लोगो के लिए  समय एक पूँजी  है ,
क्योकि उन्हें  समय की कीमत पता होती है क्योकि समय एक ऐसी पूजी है जो समय  बीत  जाता है वह  कभी वापस नहीं  आता है सफल लोग समय के  बहुत ही पाबंद  होते है.

2 . सफल लोग अपने आप को  दुसरो से बेहतर मानते है -

सफल लोग अपने आप में ही   बेहतर  होते है  और किसी भी काम को  कड़ी मेहनत और लगन  से करते है वह  अपने काम को   पहले से बेहतर करने का प्रयास करते है ,अगर  उन्हें किसी  काम में असफलता मिले तो  ,वह  खुद को टूटने  नहीं देते है ,और उनको पता  होता है    की वह  अगली बार इससे और बेहतर कर सकते है ,और वह  अपने आप  को दुसरो से बेहतर  मानते है। 

 3. कामयाब लोग पहले सुनते है ,बाद में  बोलते है -

कामयाब लोग  कभी भी बिना सोचें समझे  बात नहीं  करते है ,अगर दूसरा व्यक्ति बात करता है तो  वह उसकी बात को ध्यान पूर्वक  सुनते है और सुनने और समझने के बाद ही वह उस बात का जबाब  देते है ,


4. सफल  लोग दुसरो की  गुणगान  करते है -

एक कामयाब व्यक्ति  किसी व्यक्ति  के बारे में गलत  भावना नहीं रखता है ,सफल  लोगो को देखकर  उनसे निंदा नहीं करते है ,और न ही उन्हें  नीचा  दिखने की कोशिश करते है , बल्कि  एक सफल व्यक्ति  उनको हौसला  देता है की वः और भी बेहतर  कर सकता है और वो उनका अभिनदं करते है की  आप  दुसरो से बेहतर हो ,

5. सफल लोग सकारात्मक सोच  रखते है -

एक सफल व्यक्ति अपनी सोच को सकरात्मक  रखता है   ,और  हमेशा  सकरात्मक  करता है ,अपने विचार को हमेशा सकरात्मक  रखना  चाहिए क्योकि आपके विचार शब्द  बन जाते है  और  आपके द्वारा  बोला गया आपका शब्द ,आपका व्यवहार  बन जाता है ,
अपने व्यवहार दुसरो के प्रति सकारात्मक सोच  बनाओ ,क्योकि आपकी सोच आपकी आदत में तब्दील हो जाती है ,और हमारी आदते ही हमे एक सफल व्यक्ति की तरह  बना सकती है ,जितना हो सके अपने  आप को  नकारात्मक सोच  से दूर रखे। 

6.  किसी  कार्य  को करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करते है -

एक सफल  व्यक्ति  बुरे वक्त में भी अपना कार्य  कर सकते है एक सफल व्यक्ति  किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ  दिन  , शुभ  समय का इंतजार  नहीं करते है,और न ही किसी भी कार्य को करने के लिए  दिन ,समय  रखते है  सफल  व्यक्ति   उस समय का उपयोग करते है जो वर्तमान में  चल रहा है  ,क्योकि उन्हें समय की कीमत का पता होता है ,हर मनुष्य के लिए समय सबसे मूल्यवान  है , 


7. सफल  लोग हमेशा  सीखने  का प्रयास करते है -

सफल लोग सफल होने  के बाद भी सीखना बंद  नहीं करते है और आगे  सीखते रहते है , अगर उनके पास कोई काम करने के  लिए नहीं होता है तो वह एक नई शुरुआत करने के लिए  कुछ न कुछ  सिखने का प्रयास करते रहते है,और अपने ज्ञान को  वही तक  सिमित नहीं रखते है  और हर तरह की जानकारी  ढूढ़ते  रहते है और कुछ नया  सिखने का प्रयास करते रहते है। 

8. सफल लोग खुद को मौन  रखते है -

एक कामयाब  व्यक्ति  हमेशा खुद को मौन रखता है और न ही ज्यादा गुस्सा  करते है वह अपना हर कार्य  बहुत शान्तिपूर्वक करते है  साथ बैठे  व्यक्ति  तक उनकी आवाज नहीं जा  सकती है एक सफल व्यक्ति काम करता है मौन रहकर ,बात करता है मौन रहकर ,एक कामयाब व्यक्ति शांत और ठन्डे व्यवहार  का होता है।


 9.   सफल लोग अपने  भविष्य की तैयारी पहले से कर के रखते है -

 सफल लोग अपने फ्यूचर  की प्लानिंग  पहले से ही करके  रखते है सफल लोग  जीवन में सफल   होने  के साथ - साथ आने वाले फ्यूचर  में क्या करना है ?  और क्या नहीं करना है ? वह पहले से ही प्लानिंग करके रखता है उनके लिए कोई भी काम कठिन  नहीं होता है क्योकि वह अपने हर कदम को सोच  समझ कर  जीवन में  बढ़ाता  है। 


10. सफल लोग खुद को स्वस्थ और फिट रखते है -

  सफल लोग समय -समय पर अपनी सेहत का  ध्यान रखते है वे अपने शरीर को फिट रखने के लिए बहुत ही  चिंतित रहते है ,उन्हें  मालूम है  की अगर जीवन में सफल  होना है  तो अपने लक्ष्य के साथ - साथ अपनी शरीर का ध्यान  रखना  बहुत ही जरुरी है  क्योकि  कहा गया है की health  to  wealth .अगर स्वास्थ  है तो सब कुछ है । 

इसके अलावा भी  आदते कामयाब लोगो मे होती   है

  1. सुबह जल्दी उठना  कामयाब लोगो की आदत होती है। 
  2. सुबह जल्दी उठकर रोजाना व्यायाम करना कामयाब लोगों की आदत होती है। 
  3. कामयाब लोग  अपना कार्य समय के हिसाब से करते है । 
  4. कामयाब लोगो के पास अपने कार्य को करने के लिये नये नये उपाय भी होते है। 
  5. कामयाब लोगो को कुछ  न कुछ नया लिखने  और पढ़ने   की आदत होती है। 
  6. कामयाब लोग हमेशा नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूर रहते हैं। 
  7. कामयाब लोगों को जोखिम उठाने की आदत होती है। 
  8. कामयाब लोग हमेशा एक दूसरे की सहायता करने की कोशिश करते हैं। 
  9. कामयाब लोग अपनी असफलताओं से ही कुछ ना कुछ नया सिखाते है। 
  10. कामयाब लोग   अपने आप को शांत स्वभाव  के रखते हैं। 
  11. कामयाब लोग अपनी इतने बड़े बूढ़े  और महिलाओं को सम्मान देते हैं। 
  12. कामयाब लोग कभी भी कठिन परिस्थितियों में घबराते नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करना
  13. कामयाब लोगों को  खुद पर ही आत्मविश्वास रहता है। 
  14. कामयाब लोगों को हमेशा दूर तक सोचने की आदत होती है। 
  15. कामयाब लोग हमेशा अच्छे विचार वाले लोगों के साथ रहने की आदत होती है। 
  16. कामयाब लोग कभी भी अपने काम के प्रति टालमटोल नहीं करते हैं। 
  17. कामयाब लोगों का एकमात्र  लक्ष्य होता है। 
  18. कामयाब लोग हमेशा वर्तमान में जीते हैं। 
  19. कामयाब लोग अपने जीवन में तो सफल होते हैं साथ ही साथ औरों को भी सफल बनाते हैं। 
  20. एक कामयाब व्यक्ति हमेशा अपनी असफलताओं को ना देखते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करता है। 
 जीवन में सफल होने के लिये ,अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें कि आपको कब और कैसे क्या करना है?, और साथ ही साथ अपनी आदतों में सुधार लाएं.  क्या पता आपकी असफलता के पीछे आपकी आदतो का  हाथ है, 

इसलिए जो लोग सफल हो चुके है उनकी आदतो को देखकर कुछ सीखना चाहिये, और  उन  आदतो को अपनाकर अपने जीवन मे एक  कामयाब  व्यक्ति बने, 

एक बात याद रखिएगा की जो समय बीत गया वो वापस आने वाला नहीं है इसलिए आपको जो करना है आज से और अभी से दृढ़ निश्चय कर लीजिए की हमें अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनना है, 
मै आशा करती हु की ये लेख कामयाब लोगो की  10  आदत जो आपको   जीवन में सफल  बना  सकती है 10 Habits  of Successful People ये  अच्छा लगा हो तो मुझे comment box मे comment करे , और साथ ही साथ अपने परिवार फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को भी शेयर करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ